Skip to content

जालंधर में किसानों ने BJP ऑफिस का घेराव कर किया प्रदर्शन , पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे जाने से रोका

In Jalandhar, farmers protested by gheraoing BJP office, police barricaded them and prevented them from going ahead
In Jalandhar, farmers protested by gheraoing BJP office, police barricaded them and prevented them from going ahead
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने आज जालंधर में BJP के ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान यहाँ बैरिकेडिंग कर भारी तादार में पुलिस फोर्स तैनात रही। किसानों ने हरियाणा सरकार पर लाठीचार्ज कर अमानवीय अत्याचार का आरोप लगा यहाँ हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। भाजपा का आफिस यहां स्थित शीतला माता मंदिर के अंदर बना है, यहाँ आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते भारी संख्या में श्रद्धालू भी आ-जा रहे थे। वहीँ इसे देखते हुए किसानों ने अपना प्रदर्शन जल्दी खत्म कर दिया। [metaslider id="1461"] यहाँ किसान नेता कुलविंदर सिंह मशियाणा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर हिटलरशाही जैसा रवैया अपनाया है। उन्होंने ने कहा किसानों पर हुए इस अमानवीय अत्याचार को वे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। आज जब वो प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पता चला कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। तो इसलिए इस वजह से उन्होंने यहाँ अपना प्रदर्शन जल्दी खत्म कर दिया। उन्होंने ने कहा किसान संगठन किसी भी धर्म या उनके त्योहारों के खिलाफ नहीं हैं। और कहा हमारी लड़ाई भाजपा से है, जो आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा मशियाणा ने कहा कि अगर तीनों कृषि सुधार कानून वापस न लिए और किसानों पर और अत्याचार किया गया तो वो भाजपा के आफिस के बाहर पक्के धरने लगा देंगे। [metaslider id="9199"]