Skip to content

जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित

CM will honor Jalandhar's DCP Gurmeet Singh on Independence Day
CM will honor Jalandhar's DCP Gurmeet Singh on Independence Day
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित। जालंधर के डीसीपी (इंवेस्टीगेशन) के पद पर तैनात गुरमीत सिंह को समर्पण और अपने कर्तव्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाएगा। जिक्रयोग है डीसीपी गुरमीत सिंह उन 15 अधिकारियों में शामिल हैं, जिनको मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। गुरमीत सिंह 1993 में फिरोजपुर में पंजाब पुलिस की सेवा में शामिल हुए थे। बीते 27 सालों से गुरमीत सिंह अपनी पुलिस सर्विस के दौरान अलग-अलग आपराधिक गिरोहों की धरपकड़ में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस दौरान अपनी सर्विस में वह कई जिलों में इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी के रूप में तैनात रहे हैं। और साल 2015 में उन्हें एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया था। [metaslider id="1461"] गुरमीत सिंह को जालंधर में डीसीपी के पद पर साल 2018 में तैनात किया गया था। यहाँ उन्होंने कई बड़े मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। जिनमे कई ब्लांइड मर्डर, लूट, नशा तस्करी के साथ साथ कई अन्य आपराधिक मामले भी शामिल हैं। इनके अलावा जालंधर कैंट थाने के सब डिवीजन सांझ केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाना है। [metaslider id="9199"]