Skip to content

सीआईए स्टाफ 2 की टीम को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

CIA Staff 2 team got huge success, infamous arms smuggler arrested
CIA Staff 2 team got huge success, infamous arms smuggler arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : सीआईए स्टाफ 2 की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। SSP नवीन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ 2 की टीम को पता चला कि सुभाना का रहने वाला अमित हथियारों की तस्करी करता है। और उसके पास अभी भी हथियार मौजूद हैं। तो इसके बाद SI पुष्पबाली के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके कब्जे से एक 7.65 बोर व एक 30 बोर की पिस्टल के साथ 13 जिंदा कारतूस और 790000 कैश बरामद हुआ है। इसके आलावा पुलिस ने आरोपित की कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ने कहा पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी ताकि ये पता किया जा सके कि वह हथियार कहां से लाता था और किसे बेचता था। [metaslider id="1461"]