Skip to content

सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार

CIA Staff 1 team arrested a smuggler with huge amount of narcotics
CIA Staff 1 team arrested a smuggler with huge amount of narcotics
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी रमनदीप कुमार और उनकी टीम कैंट रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान मौजूद थी। तभी आरोपी मोटरसाइकिल पी बी 08 ई पी 3738 पर आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल भगाने लगा जिसे पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया और मौके पर एसीपी कैंट मेजर सिंह को बुलाकर जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमे 440 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की खेप खरीद कर ग्राहकों को सप्लाई करता है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र मनोहर वासी गली नः 2 बाबा बुड्डा जी नगर रामामंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। [metaslider id="1461"]