अफगानिस्तान से 78 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा वायुसेना का विमान , श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी लाई गई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते मंगलवार को दुशांबे से एयर इंडिया का विमान 78 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा । प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। वहीँ इनके साथ अफगान सिख और हिंदू परिवार भी आए हैं। वहीं सिख समुदाय के कुछ लोग काबुल गुरुद्वारे से अपने साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी साथ लाए , जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिसीव किया और अपने सिर पर रखकरÂ दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए।
[metaslider id="1461"]
वहीँ इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा था कि काबुल से लोगों को निकाला जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद की जा रही है। वहीँ फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद किया । वहीँ इस दौरान लोगों ने विमान में 'वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु दी फतेह' के नारे भी लगाए।
अफगानिस्तान के हालात खराब होते जा रहे है, क्योंकि पिछले हफ्ते तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से लोग देश छोड़ने की जल्दी में हैं।
[metaslider id="9199"]