Skip to content

पंजाब में दर्दनाक हादसा, बरसात से गिरी मकान की छत, नीचे दबने से पति की मौत पत्नी घायल

Traumatic accident in Punjab, the roof of the house fell due to rain, husband dies, wife injured due to being buried
Traumatic accident in Punjab, the roof of the house fell due to rain, husband dies, wife injured due to being buried
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मुक्तसर : पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार को बरसात से एक मकान की छत गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के मुखी महावीर प्रसाद की मौत हो गई और उनकी पत्नी निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया । जिक्रयोग है बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही।  मृतक के बेटे ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर की छत गुरुवार सुबह करीब नौ बजे गिर गई। घर की छत गिरने से उसके माता पिता मलबे के नीचे दब गए। उस समय वह कहीं बाहर गया हुआ था। पता चलने पर उसने आस पास के लोगों की मदद से माता पिता को मलबे के नीचे से निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया। वह डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया व माता को घायल अवस्था में दाखिल कर लिया। उसने कहा उसके घर में केवल एक ही कमरा था जिसकी छत गिरने से सारा सामान नष्ट हो गया अब वह एक छप्पर डालकर बैठा है उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। [metaslider id="1461"]     source link