Skip to content

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को किया गिरफ्तार, पोर्न मूवीज से जुड़ा है मामला

Shilpa Shetty's husband Raj Kundra gets bail in pornography case
Shilpa Shetty's husband Raj Kundra gets bail in pornography case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया, मामला पोर्न मूवीज बनाने से जुड़ा है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। राज कुंद्रा के साथी रयान थारप भी उनके साथ हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने रयान थारप को भी मुंबई के नेरुल इलाके से गिरफ्तार कर किया था। [metaslider id="1461"] इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें। [metaslider id="9199"]     source link