सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को शांत करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य की कमान सौंप दी है, सूत्रों की माने तो जिस तरह से कार्यभार संभालने के बाद भी अपनी ही कैप्टन अमरिंदर सरकार के खिलाफ सिद्धू कहीं न कहीं आक्रामक दिखे, इस बात से हाईकमान नाराज है। प्राप्त जानकरी के मुताबिक हाईकमान के निर्देश पर नवजोत सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे। जिक्रयोग है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिद्धू की कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह पहली मुलाकात है।
[metaslider id="1461"]
नवजोत सिद्धू व कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच हुई बैठक में पार्टी के पंजाब के चारों कार्यकारी प्रधान, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की ओर से CM कैप्टन को एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें मांग की गई है कि हाईकमान द्वारा तय किए गए 18 सूत्रीय कार्यक्रम पर जल्द ही अमल किया जाए।इसमे से पांच बिंदुओं पर सरकार से तत्काल काम शुरू करने की अपील की गई है।
पंजाब कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आज पूरे राज्य में 20 से अधिक संघ (शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, लाइन-मैन, कर्मचारी आदि) विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
[metaslider id="9199"]
source link