Skip to content

सोनिया से मिले कैप्टन अमरिंदर, पंजाब कांग्रेस में कलह शांत, बोले- जो आलाकमान कहेगा, वही करूंगा

punjab-cm-captain-amarinder-singh-met-congress-president-sonia-gandhi
punjab-cm-captain-amarinder-singh-met-congress-president-sonia-gandhi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं यहां पार्टी के आंतरिक मुद्दों और पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा से मिलने आया था।  अमरिंदर सिंह ने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है तो वह जो भी निर्णय लेंगी हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं सिद्धू पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, मैं यहां पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आया था।' [metaslider id="1461"] मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमत हैं। पार्टी आलाकमान उन्हें विश्वास में लेने के बाद सिद्धू को उपमुख्यमंत्री या प्रचार समिति का अध्यक्ष बना सकता है। [metaslider id="5345"]     source link