Skip to content

पोर्न फिल्म केस में राज कुंद्रा के ऑफिस पर पुलिस ने की रेड, एक दिन में होती थी लाखों की कमाई

Shilpa Shetty's husband Raj Kundra gets bail in pornography case
Shilpa Shetty's husband Raj Kundra gets bail in pornography case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मुंबई : पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। माना जा रहा है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा कुछ अन्य कागजात को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कुंद्रा का एक आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा फिलहाल 23 जुलाई तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में हैं। उनकी बैंक खाते की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिसके एनालिसिस से यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी को एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक एक दिन में कमाई होती थी। [metaslider id="1461"]     source link