Skip to content

पुलिस मुलाज़िम का बेटा चोरी के 4 बाइक समेत हुआ गिरफ्तार

police-personnel-son-arrested-in-bike-theft-case
police-personnel-son-arrested-in-bike-theft-case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बटाला : सूत्रों की जानकारी अनुसार पुलिस मुलाज़िम का बेटा चोरी के 4 बाइक समेत हुआ गिरफ्तार। थाना घुमाण की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की। डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपित रणजीत सिंह ने 11 जुलाई को गांव भगतूपुर के ही घर से सोने की बालियां और पांच हजार रुपये चुराई थी। शुक्रवार को थाना घुमाण के एसएचओ जोगिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित रणजीत सिंह मोटरसाइकिल पर गांव भगतूपुर की ओर आ रहा है। जब पुलिस ने छापेमारी की तो रणजीत सिंह पुलिस से बचने के लिए गांव की ही एक इमारत के उपर चढ़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई, जो उसने विभिन्न जगहों से चुराई थी। [metaslider id="1461"] डीएसपी ने बताया कि आरोपित थाना घुमाण के ही एक पुलिस मुलाजिम का बेटा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित पर एक्साइज और चोरी संबंधी करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और पूछताछ की जा सके। [metaslider id="5345"]     source link