Skip to content

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

Film and TV industry's well-known actress Surekha Sikri dies due to cardiac arrest
Film and TV industry's well-known actress Surekha Sikri dies due to cardiac arrest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी हस्ती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस के मैनेजर ने की है। सुरेखा पिछले लंबे समय से बीमारी थीं। उन्हें पिछले साल भी ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद से अब तक उनका स्वास्थ ठीक नहीं हो पाया था। मिली जानकारी के मुताबिक ‘तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सिकरी का निधन आज सुबह हुआ है। उनकी उम्र 75 साल थी। जब से सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था उसके बाद से वो स्वास्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार के सभी सदस्य इस वक्त उनके पास मौजूद हैं। परिवार ने इस वक्त प्राइवेसी मांगी है’। [metaslider id="1461"] आपको बता दें कि सुरेखा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थीं। नई दिल्ली में जन्मीं सुरेखा ने उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा और उत्तराखंड के नैनीताल में अपनी जिंदगी गुज़ारी थी। एक्ट्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी और उसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और हिट सीरियल्स में काम किया। सुरेखा ने फेमस सीरियल 'बालिका वधु' में दादी का रोल निभाया था ये किरदार लोगों के बीच इतना फेमस हुआ कि सुरेखा को लोग 'दादी सा' के नाम से पहचानने लगे। आज तक लोग उन्हें दादी सा कहकर ही पुकारते हैं। फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस तसम (Tamas), हरी-भरी, ज़ुबैदा, नज़र, मम्मो (Mammo), सरदारी बेग़म, सरफरोश, बधाई हो जैसी जैसी तमाम फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। Tamas, Mammo और बधाई के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। [metaslider id="9199"]     source link