Skip to content

जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास संतोखपुरा में नशे में धुत कैंटर चला रहे ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Drunk driver driving a canter hit several vehicles in Santokhpura near Lamba Pind Chowk in Jalandhar
Drunk driver driving a canter hit several vehicles in Santokhpura near Lamba Pind Chowk in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : शहर में संतोखपुरा के बिजली घर के बाहर दोपहर को एक नशेड़ी ड्राइवर की करतूत देखने को मिली। यहाँ करीब एक बजे एक नशेड़ी कैंटर ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली आगे खड़ी दो कारों में जाकर भीड़ गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के मालिकों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ कर मामले की सूचना पुलिस को दी। गाड़ी मालिकों की माने तो कैंटर का ड्राइवर नशे में धुत्त था जिस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआइ मंजीत राम ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि नशे में धुत एक कैंटर ड्राइवर ने लम्मा पिंड चौक से किशनपुरा जाने वाली सड़क पर संतोखपुर के बिजली घर के बाहर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में टक्कर मार दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए कैंटर को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id="1461"]     source link