ब्रेकिंग न्यूज़ : गढ़ा रोड पर मणप्पुरम गोल्ड में बड़ी लूट, लाखों का सोना लेकर फरार हुए बदमाश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा रोड पर मणप्पुरम गोल्ड में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एक कर्मचारी के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 6 बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है ,बताया जा रहा है कि बदमाशों में से दो के पास पिस्टल थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लाखों रुपए का सोना लूटने की बात सामने आई है। वहीं एक कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट कर घायल भी किया है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
[metaslider id="1461"]
source link