Skip to content

जालंधर में आम आदमी पार्टी में 100 परिवारों के शामिल होने से बढ़ा पार्टी का उत्साह

The enthusiasm of the party increased due to the participation of 100 families in the Aam Aadmi Party in Jalandhar.
The enthusiasm of the party increased due to the participation of 100 families in the Aam Aadmi Party in Jalandhar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महिला विंग पंजाब की प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी के साथ शहर के लोगों का जुड़ना जारी है। इसी क्रम में डॉ. संजीव शर्मा सह प्रधान डाक्टर विंग और राजीव आनंद, ब्लॉक प्रधान रामा मंडी के प्रयास से शहर के करीब 100 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर वार्ड नं 9 के प्रधान गुरविंदर सिंह, उप प्रधान यादविंदर सिंह और यूथ प्रधान जसप्रीत ने एहम भूमिका अदा की ओर आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। [metaslider id="1461"] पंजाब की महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर और जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में उत्साह है। पार्टी की नीतियों और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के किया गए कार्यों को देखते हुए पंजाब के लोगों में भी बदलाव की भावना है। उन्होंने कहा की जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार की दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ रही है, उसे देखते हुए पंजाब के लोगों का मानना है कि पंजाब में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए। पंजाब में भ्रष्टाचार का जो बोलबाला है, उसका अंत सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। [metaslider id="5345"]     source link