Skip to content

पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी फिर विवादों में घिरे , साली व साडू ने लगाए धमकाने के आरोप

Punjabi singer Lanhaber Hussainpuri again in controversy, sister-in-law and Sadu accused of bullying
Punjabi singer Lanhaber Hussainpuri again in controversy, sister-in-law and Sadu accused of bullying
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पत्नी के साथ मारपीट के आरोप को लेकर चर्चा में आए पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। उक्त मामले में पिछले दिनों मोहाली में समझौते के बाद वह फिर विवादों में घर गए हैं। अब उनकी साली रजनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया है कि गायक लैंहबर हुसैनपुरी उसे और उसके पति मनी को धमकी दिलवा रहा है। आरोप था कि लैंहबर ने अपनी पत्नी की दूसरी बहन को भी धमकियां दी हैं। उसे कहा जा रहा है कि लैंहबर और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट की जितनी भी वीडियो हैं, उसे डिलीट कर दें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। रजनी घर से बाहर निकलने पर अज्ञात लोगों द्वारा पीछा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की की गुहार लगाई है। [metaslider id="1461"] उधर, इस संबंध में लैंहबर हुसैनपुरी का कहना था कि उनको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि किसी को धमकी नहीं दी। उमका कहना था कि उनको तो पता भी नहीं है कि उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। [metaslider id="9199"]     source link