Skip to content

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, कार सवार तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत

Terrible road accident in Punjab, tragic death of three cousins in car
Terrible road accident in Punjab, tragic death of three cousins in car
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बठिंडा : पंजाब से भयानक सड़क हादसे की खबर मिली है। यहाँ बठिंडा-डबवाली सड़क पर स्थित गांव पथराला के नजदीक देर रात कार और अज्ञात वाहन में टक्कर से तीन चचेरे भाइयाें की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार संगत ब्लाक के गांव रुलदू सिंह वाला के रहने वाले तीन भाई मारुति कार नंबर डीएल 08सीडी8647 में देर रात डबवाली से वापस आ रहे थे कि गांव पथराला के नजदीक अज्ञात वाहन इनको टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में कार सवाराें की मौत हाेने से गांव में मातम का माहाैल है। [metaslider id="9199"] मृतकाें की पहचान 24 वर्षीय चानण सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, 22 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह, 28 वर्षीय अमनदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह के तौर पर हुई। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और मकान निर्माण का काम करते थे। पथराला चौकी के पुलिस मुलाजिमों की तरफ से लाशों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id="5345"]     source link