Skip to content

जालंधर के गढ़ा रोड पर स्तिथ ब्लिस बॉडी स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 लड़कियां व 2 लड़के अरेस्ट

Police raid, 6 girls and 2 boys arrested at Bliss Body Spa Center located on Ghada Road, Jalandhar
Police raid, 6 girls and 2 boys arrested at Bliss Body Spa Center located on Ghada Road, Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में गढ़ा रोड पर स्थित ब्लिस बॉडी स्पा सेंटर पाबंदी के बावजूद भी खुला हुआ था। इसकी शिकायत मिलते ही थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने वहां रेड कर दी। मिली जानकारी के अनुसार वहां से कुछ लड़कियों व लड़कों को अरेस्ट किया गया है। जिनके खिलाफ पुलिस जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। कोरोना महामारी के कारण जिला मजिस्ट्रेट ने जिम, स्वीमिंग पूल, खेल स्टेडियम समेत स्पा सेंटर पर भी पाबंदी लगा रखी है। 10 जून तक इन्हें खोलने की मनाही है। इसके बावजूद गढ़ा रोड का यह स्पा सेंटर खुला हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर यह कार्रवाई की। थाना डिवीजन 7 के SHO गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि ब्लिस स्पा सेंटर में रेड कर वहां से 6 लड़कियों व 2 लड़कों को काबू किया गया है। यह पता चला था कि पाबंदी के बावजूद सेंटर खुला हुआ है। पुलिस ने रेड की तो वह चालू हालत में मिला। लड़कियां लोकल थी या बाहर से बुलाई गई थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। [metaslider id="5345"]     source link