Skip to content

बहू से छेड़छाड़ के आरोपी ससुर ने ट्रेन के आगे कूद की खुदकुशी, परिजन बोले- केस वापस लेने के लिए 60 लाख रुपए मांग रही थी बहू

father-in-law-accused-of-molesting-daughter-in-law-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-family-members-said-60-lakh-rupees-were-being-demanded
father-in-law-accused-of-molesting-daughter-in-law-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-family-members-said-60-lakh-rupees-were-being-demanded
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के तेजमोहन नगर बस्ती शेख में बहू से छेड़छाड़ की वायरल वीडियो में दिखे ससुर ने मंगलवार दोपहर शीतल नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज हुए केस को वापस लेने के लिए बहू 60 लाख रुपए मांग रही थी। जिस वजह से ससुर काफी परेशान हो चुका था। फिलहाल इस मामले में अभी बहू का कोई पक्ष नहीं आया है।   GRP के ASI हीरा सिंह ने कहा कि दोपहर करीब 11.10 बजे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मरने वाला अनिल कुमार है, जो बस्ती शेख तेजमोहन नगर का रहने वाला है। यह सुसाइड है या हादसा, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। परिवार जो भी बयान देगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के शराब पीने की बात कही जा रही है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार के खिलाफ बहू की शिकायत पर थाना डिवीजन 5 में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से केस में वो फरार चल रहा था। मिली जानकरी के अनुसार इस मामले में मृतक अनिल कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद 60 लाख रुपयों की डिमांड की थी। बताया जा रहा है कल इस केस में जमानत पर सुनवाई होनी थी। [metaslider id="5345"]     source link