Skip to content

जालंधर में देर रात नकाबपोश युवकों ने महिला कांग्रेस पार्षद की घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़े

In Jalandhar late night, masked youths broke the glass of a car parked outside the house of a woman Congress councilor.
In Jalandhar late night, masked youths broke the glass of a car parked outside the house of a woman Congress councilor.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : महानगर में शुक्रवार रात को कुछ नकाबपोश लोगों ने कांग्रेस की महिला पार्षद की घर के बाहर खड़ी कार ईंटें मारकर तोड़ दी। इसका पता शनिवार सुबह चला। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह सारा वाक्या CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कार तोड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी है। महिला पार्षद का आरोप है कि उनकी शिकायत पर 4 दिन से पुलिस इलाके में नशा तस्करों पर रेड कर रही है। इसी रंजिश के चलते उनकी कार तोड़ी गई। वार्ड 65 से कांग्रेसी पार्षद अंजलि भगत ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक बावा हैनरी उनके यहां आए थे। तब उन्होंने शिकायत की थी कि उनके वार्ड में आते गांधी कैंप व अन्य इलाकों में काफी नशा बिक रहा है। विधायक के सामने मामला उठने के बाद 4 दिन से पुलिस लगातार वहां रेड कर रही है। इसके अलावा पक्की नाकाबंदी कर चेकिंग भी की जा रही है। इसी वजह से नशा तस्करों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बारे में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवा दी है। कांग्रेस पार्षद अंजलि ने कहा कि उन्होंने फुटेज चैक की तो उसमें दो चौकों पर 6 आरोपी नजर आ रहे हैं। उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने उनकी कार तोड़ी है। उन्होंने पुलिस को फुटेज सौंप दी है। अंजलि ने कहा कि वह अपराधियों के इस तरह की हरकतों से डरने वाली नहीं हैं। अपने वार्ड में नशे के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। [metaslider id="711"]     source link