Skip to content

चंडीगढ़ में डॉक्टर ने घर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

Health department caught fake doctor running clinic without degree and license in Jalandhar
Health department caught fake doctor running clinic without degree and license in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित मकान नंबर 28 की दूसरी मंजिल से एक डॉक्टर ने छलांग लगा दी। स्वजनों ने डॉक्टर को फौरन गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम गोपाल कृष्ण बताया जा रहा है। मृतक डॉक्टर अपने परिवार के साथ इस मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। मृतक डॉक्टर पंजाब के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत थे। हालांकि डॉक्टर ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच करने के साथ कारणों का पता लगाने में जुटी है। [metaslider id="5345"]     source link