Skip to content

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल, पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल, पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : दिल्ली के घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों को घर घर राशन पहुंचाना चाहते थे लेकिन इस योजना पर रोक लगा दी गई। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया, 'जब पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की डिलीवरी घर-घर क्यों नहीं'। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राशन माफिया बहुत ताकतवर हैं। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। राशन माफियाओं के सामने हमने हिम्मत जुटाई। हम पर सात बार हमले हुए। मेरी एक बहन के गले पर हमला किया गया। घर घर राशन योजना को माफियाओं ने निरस्त करा दी है। [metaslider id="1461"] अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था। सारी तैयारी हो गई थी और अचानक केंद्र ने 2 दिन पहले इसे क्यों रोक दिया? ये कह के इसे खारिज किया गया है कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी नहीं ली। ये गलत है। हमने एक बार नहीं 5 बार मंजूरी ली है। कानूनन किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है। राशन की होम डिलिवरी क्यों नहीं होनी चाहिए . केजरीवाल ने कहा कि देश भर के लोग पूछ रहे हैं कि स्कीम क्यों रोक दी है। केद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं की तो बाद में आपत्ति कैसे हो गई। हम गरीब लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाना चाहते थे तो केंद्र सरकार को आपत्ति क्यों हो गई। [metaslider id="5345"]     source link