Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

विजिलेंस ने दबोचा जालंधर का प्रसिद्ध तंबाकू व्यापारी, माल छुड़ाने के लिए GST अधिकारी को दे रहा था 50 हजार रिश्वत

Vigilance nabbed Jalandhar's famous tobacco trader, was giving 50 thousand bribe to GST officer for ransom
Vigilance nabbed Jalandhar's famous tobacco trader, was giving 50 thousand bribe to GST officer for ransom
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जीएसटी दफ्तर में एक अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत देकर माल छुड़वाने की कोशिश करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। अधिकारी की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर रोके गए तंबाकू उत्पादों को छोड़ने के लिए व्यापारी ने 50,000 की रिश्वत देना चाह रहा था। गिरफ्तार व्यापारी की पहचान कालिया कालोनी के वरुण महाजन के तौर पर हुई है। विजिलेंस ब्यूरो की माने तो डीएस गरचा जीएसटी मोबाइल विंग में एसीएसटी तैनात हैं। विभाग ने बीती 15 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर आए तंबाकू को जीएसटी भुगतान के लिए रोका गया था। आरोपित वरुण महाजन बिना जीएसटी दिए ही इस माल को छुड़ाना चाहता था। मामले में शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस दलबीर सिंह ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुआई में टीम बनाई। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाते हुए वरुण महाजन को रिश्वत देने के लिए बुलाया और फिर जब उसने रिश्वत देने की कोशिश की तो गवाहों के समाने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। [metaslider id="9199"]     source link