Skip to content

उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट में दिखा चमगादड़, जानें- फिर क्या हुआ

Air India flight made emergency landing due to engine failure
Air India flight made emergency landing due to engine failure
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : दिल्ली के आइजीआइ एयर पोर्ट पर एक अजीब हादसा सामने आया। गुरुवार रात को एयर इंडिया का एक विमान अपनी उड़ान भर चुका था, कि तभी विमान के अंदर एक चमगादड़ नजर आया। विमान में चमगादड़ का पता लगने के बाद विमान को आधे घंटे बाद वापस एयर पोर्ट में लैंड करा दिया गया। [metaslider id="1461"] एयर इंडिया के विमान ने तड़के 2:20 पर न्यूवार्क (अमेरिका) के लिए उड़ान भरी थी। विमान को उड़े करीब 30 मिनट हो चुके थे और इसके बाद अंदर एक चमगादड़ नजर आया। पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। एयर इंडिया के अधिकारी बताया कि AI-105 DEL-EWR विमान के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई थी और विमान को वापस उतारा गया। वापसी पर पता चला कि केबिन में क्रू मेंबर्स ने चमगादड़ देखा। वन्यजीव विभाग के कर्मियों को इसे निकालने के लिए बुलाया गया। विमान को लगभग 3:55 बजे सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया। इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि विमान में धुआं करने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया . [metaslider id="9199"]       source link