Skip to content

जालंधर में सैलून मालिक पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Salon owner's husband and wife commit suicide in Jalandhar, stir in the area
Salon owner's husband and wife commit suicide in Jalandhar, stir in the area
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में थाना रामामंडी क्षेत्र के अंतर्गत आते उपकार नगर में एक सैलून में काम करने वाले दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राधा और सागर के रुप में हुई जो कि रामामंडी के अंतर्गत आते उपकार नगर में रहते थे और एक सैलून में काम करते थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। [metaslider id="1461"] घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने एक-दूसरे पर जहर देकर दोनों की जान लेने का आरोप भी लगाया। मृतक सागर की मां सुनीता देवी ने कहा कि मेरे बेटे के सुसरालवाले उसे तंग करते थे जिसके चलते इन दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं इस आरोप के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजहों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id="5345"]     source link