Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर के अस्पतालों में लगाई जाए दवाओं और इलाज की रेट लिस्ट , आम आदमी पार्टी ने की मांग

Rate list of medicines and treatment to be put in hospitals of Jalandhar, Aam Aadmi Party demanded
Rate list of medicines and treatment to be put in hospitals of Jalandhar, Aam Aadmi Party demanded
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजी व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि करोना पीड़ितों के इलाज के लिए जरूरी दवाओं, टेस्ट, मेडिकल उपकरणों और एक्स-रे के रेट निर्धारित किए जाएं और प्रत्येक सरकारी व निजी अस्पताल के मुख्य दरवाजों समेत अलग-अलग स्थानों पर रेट लिस्ट लगाई जाए ताकि अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लूट पर लगाम लगाई जा सके। [metaslider id="1461"] शुक्रवार को ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में करोना पीड़ितों के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत सारे अस्पतालों, लेबोरेटरी और सीटी स्कैन सेंटरों ने दवाओं, टेस्ट और एक्सरे की दरों में बेहिसाब बढ़ोतरी कर दी है। करोना पीड़ितों के परिवारों से मुंह मांगे पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा पीड़ितों की आर्थिक लूट का मामला आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के ध्यान में भी लाया गया है। उन्हें बताया गया है कि बहुत सारे टेस्ट सेंटर कोविड-19 पीड़ित के इलाज के लिए जरूरी सीटी स्कैन के लिए 4 से 5 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। इसी तरह रेमडिसिवर समेत खांसी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के मूल्य भी दवा विक्रेताओं ने मनमर्जी से बढ़ा दिए हैं। ओलंपियन सोढी ने कहा की ऑक्सीजन गैस की मरीज को सप्लाई देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किट भी 5 से 10 हजार में बेची जा रही है। इस तरह राज्य में आम लोगों को करोना के इलाज और मेडिकल निरीक्षण के नाम पर लूटा जा रहा है। [metaslider id="5345"]     source link