Skip to content

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गैंगस्टर गैवी के पांच साथी गिरफ्तार, हेरोइन व हथियार भी बरामद

Punjab Police gets huge success, gangster Gavi's five accomplices arrested, heroin and weapons also recovered
Punjab Police gets huge success, gangster Gavi's five accomplices arrested, heroin and weapons also recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर गैवी के द्वारा किए खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी करके उसके सभी मड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वांछित गैंगस्टर जैपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को 26 अप्रैल को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) और एसएएस नगर मोहाली पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कया गया था। [metaslider id="711"] गिरफ्तार किए गए आरोपितों में करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह निवासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह निवासी गांव बठल भाई के और रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सारे गांव जिला तरनतारन से संबंधित हैं) और सैमूअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर की गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खरड़ के अर्बन होमज -2 में स्थित गैवी के किराये के फ्लैट से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा उसके अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौलों जिनमें से एक .30 कैलिबर चीनी पिस्तौल और दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं जो कि नशों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। [metaslider id="1461"]   source link