अमृतसर में निहंग के वेश में आए लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे का हाथ काट नकदी लूटी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के कंबो थाने के अधीन पड़ते नंगली गांव में निहंग के वेश में आए बाइक पर सवार दो युवकों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे का हाथ काटकर उससे 15 सौ रुपये लूट लिए। रास्ते से जा रहे लोगों ने जब घायल को देखा तो उन्होंने किसी तरह उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में आरोपित कैद हो गए।
[metaslider id="1461"]
कंबो थाने के प्रभारी ने कहा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद विश्वास अमृतसर की आकाश एवेन्यू में रह रहा है। लगभग दो साल से वह एक फाइनेंस कंपनी में पैसों की उगाही का काम करता है। वह रोजाना बाइक पर सवार होकर मजीठा और अमृतसर के साथ जुड़े गांवों में जाकर पैसे एकत्र करता और शाम को पैसे मालिक को सौंप देता था।
मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर नंगली गांव पहुंचा था। उसने दो जगहों से 1500 रुपये एकत्र किए थे। जैसे ही वह नंगली गांव से बाहर निकला तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। बाइक के पीछे सवार युवक निहंग के वेश में था। मौका पाते ही आरोपितों ने उसे घेर लिया और बाइक की हैंडल पर टंगा बैग लूटने का प्रयास करने लगे। जब उसने बैग देने का विरोध किया तो निहंग के वेश वाले युवक ने अपनी कृपाण से उसका हाथ कलाई से अलग कर दिया। इसके बाद बैग छीन कर बाइक सवार फरार हो गए।
[metaslider id="9199"]
source link