Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा हैरोइन व शराब तस्कर काबू

Jalandhar Police Commissionerate tightens control over drug smugglers, overcomes heroin and liquor smugglers
Jalandhar Police Commissionerate tightens control over drug smugglers, overcomes heroin and liquor smugglers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार शहर में नशा/शराब बेचने वालों को गिरफ्तार करने के लिए चलाये गए विशेष अभियान के तहत स्पैशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए ACP डिटेक्टिव कमिश्नरेट कंवलजीत सिंह ने बताया कि 12 मई को स्पैशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में स्पैशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस पार्टी द्वारा नज़दीक फ्लैट जेपी नगर जालंधर में विशेष नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को काबू करके उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

[metaslider id="1461"]

आरोपी की पहचान शुभम उर्फ़ राहुल चौधरी पुत्र राजिंदर कुमार निवासी पिंड टैरिस थाना , टोहरा तहसील जस्बा कोटला जिला काँगड़ा , हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम उर्फ़ राहुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 27 वर्ष की है। और वह अविवाहित है। आरोपी ने बताया कि वह करीब 3 महीने से हैरोइन बेचने का धंधा कर रहा है। आरोपी को रिमांड में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। [metaslider id="9199"]