Skip to content

पंजाब में दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों की मोके पर मौत , एक गंभीर ज़ख़्मी

gangwar-in-punjab-two-gangsters-killed
gangwar-in-punjab-two-gangsters-killed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] तरनतारन : पंजाब से बड़ी खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार पट्टी के नदोहर चौक पर वीरवार सुबह अचानक फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होती देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इलाके में दहशत फैल गई। गोलीकांड में अमन फौजी व पूरन नाम के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेरा को गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में भेजा गया है। अनमदीप सिंह फ़ौजी, पूरन सिंह और शमशेर शेरा एक ही गुट के बताए जाते हैं। किसी दूसरे गुट के साथ इनकी काफी समय से कहासुनी चल रही थी। वीरवार सुबह नदोहर चौक में इन पर हमला हुआ, हालांकि इन्होंने भी जवाबी फायरिंग की या नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवाब में गोलियां चलाई यह साफ नहीं हो रहा। [metaslider id="9199"] फायरिंग में अमन फौजी व पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। शेरा को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलजिंदर सिंह व थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने घटना की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id="5345"]     source link