Skip to content

दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल का एलान , सोमवार से खुलेंगी फैक्ट्रियां और शुरू होंगे निर्माण कार्य, नहीं होगा मेट्रो का संचालन

All markets will be able to open in Delhi from Monday as before, all restrictions removed
All markets will be able to open in Delhi from Monday as before, all restrictions removed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक होगी और इसके तहत फिलहाल एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा और फैक्ट्री गतिविधियों काे खोला जा रहा है। इसका एलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान किया। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेनों का संचालन आगामी 31 मई से नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुई थी। इस बैठक में ये फैसले लिए गए हैं, जिसका एलान सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया। [metaslider id="1461"] मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से यह भी अपील की है कि जरूरी नहीं हो तो घरों से न निकलें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की मेहनत का नतीजा है कि संक्रमण कम हुआ है। एक तरह कोरोना काे कम करना है। सोमवार को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन है, जिसके बाद धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक की ओर बढ़ेगी। [metaslider id="9199"]     source link