Skip to content

हरियाणा में लगा 7 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

All the shops except the medical store are closed in the weekend lock down, action will be taken if they are found wandering outside unnecessarily.
All the shops except the medical store are closed in the weekend lock down, action will be taken if they are found wandering outside unnecessarily.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] पंचकूला: हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सिरसा में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अगले रविवार 9 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सकारात्मक सोच के साथ सबको मिलकर जंग लड़नी है। सिरसा में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया गया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के साथ मिलकर संक्रमित मरीजों के लिए और बेड बढ़ाए जाएंगे। लॉकडाउन की जानकारी राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर भी दी है। बता दें, इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीक एंड लाकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान राज्य में अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। न ही सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन के जरिये घूमने की छूट दी जाएगी। लॉकडाउन के दौरान और क्या-क्या प्रतिबंध रहेंगे इसके बारे में जल्द ही दिशानिर्देश जारी होने की उम्मीद है। [metaslider id="1461"]   source link