Skip to content

पढ़ाई के लिए डांटने पर पौत्र ने कर दिया दादी का कत्ल, TV सीरियल देख बनाई थी हत्या की योजना

youth-kills-grand-mother-after-she-scolded-her
youth-kills-grand-mother-after-she-scolded-her
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] होशियारपुर : बिस्तर पर पड़ी 83 साल की बीमार दादी बार-बार पढ़ने को कहती रहती थी। इसी बात से चिढ़े 17 साल के किशोर ने खौफनाक कदम उठा डाला। उसने उनकी सिर में राड मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने हत्या के सभी सुबूत मिटाने की मंशा से शव को आग लगा दी। उसने खुद को बचाने के लिए सारी मर्डर प्लानिंग क्राइम पैट्रोल देखकर बनाई थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में ही हत्या की बात उजागर हो गई। मामला होशियारपुर के कस्बा हरियाना के गांव बस्सी काले खां का है। महिला की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुुई है। [metaslider id="1461"] बताया जा रहा है जिस समय किशोर ने कत्ल किया, उस समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर की दादी पिछले कुछ महीने से बीमारी के कारण बिस्तर पर थी। वह उसे पढ़ाई करने के लिए डांटती थी। इसी से तंग होकर उसने क्राइम पैट्रोल देखकर उनकी हत्या की साजिश रची थी। [metaslider id="5345"]   source link