बड़ा हादसा: पटना के पास पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ शव निकाले गए, सभी एक ही परिवार के
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
पटना/दानापुर : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की अल सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सवारी गाड़ी गंगा में डूब गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्â€थानीय गोताखोरों की मदद से नौ लोगों के शव गंगा से निकाले गए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। यह हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे देर से बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की मशक्â€कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है हादसे में तीन लोग किसी तरह जान बचा निकल पाये है।
[metaslider id="1461"]
गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्â€त शुक्रवार की सुबह हुआ।तत्â€काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।
[metaslider id="5345"]
source link