Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जालंधर में थाना भार्गव कैंप के SHO पर नाईट कर्फ्यू में जानलेवा हमला, विधायक सुशील रिंकू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे

The difficulties of those who attacked SHO Bhagwant Bhullar increased, the police made a case of murderous attack on Section 307.
The difficulties of those who attacked SHO Bhagwant Bhullar increased, the police made a case of murderous attack on Section 307.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ): जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार रात हमला हो गया। कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने कुछ लोगों को रात पौने दो बजे कर्फ्यू में खड़े होने का कारण पूछ लिया था। खुद को नेवी अफसर बताने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ थाना प्रभारी पर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। उनकी वर्दी भी फट गई। एसएचओ भगवंत सिंह घायल हालत में ही हमलावरों से भिड़ गए और दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मनप्रीत और कमलदीप बताये जा रहे हैं। एसएचओ भुल्लर ने बताया कि बाकी दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया उनके साथ खड़े पुलिसकर्मी पर भी हमला हुआ और उसकी एके-47 छीनने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने जख्मी हालत में ही दो आरोपित पकड़ लिए,जबकि दो फरार हो गए।पुलिस ने चारों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज कर लिया।   इस संबंध में एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने बताया कि फरार आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर हुए जानलेवा हमले के बाद सुबह अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए विधायक सुशील रिंकू भी पहुंचे। [metaslider id="5345"]   source link