Skip to content

जालंधर में BJP महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की, विधायकों को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जा रही थी

In Jalandhar, BJP women activists were fiercely pushed by the police, going to Congress Bhavan to give bangles to MLAs
In Jalandhar, BJP women activists were fiercely pushed by the police, going to Congress Bhavan to give bangles to MLAs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (सनी ): अमन-कानून की बदतर हालत के विरोध में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालंधर में जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर के चार कांग्रेसी विधायकों राजिंदर बेरी, बावा हैनरी, प्रगट सिंह व सुशील रिंकू को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन नहीं जाने दिया। उन्होंने पंजाब में गुंडाराज का आरोप लगाते हुए चूड़ियां पुलिस के सामने फेंकी व विधायकों को पहुंचाने की बात कह प्रदर्शन खत्म किया। भाजपा के महिला विंग ने पहले ही कांग्रेस भवन में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस भवन की तरफ आने-जाने वाले तमाम रास्ते बंद कर दिए। कांग्रेस भवन से सटे राजिंदर नगर में लोगों को कैद कर दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से महिला भाजपाइयों को कांग्रेस भवन जाने से रोकने व मनाने के लिए DCP नरेश डोगरा व ACP हरसिमरत सिंह की ड्यूटी लगाई गई। जो महिलाओं के प्रदर्शन के बीच में जाकर उनसे बातचीत करते रहे। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहीं। [metaslider id="5345"]   source link