Skip to content

केंद्र सरकार का बड़ा एलान, टीकाकरण के तीसरे चरण में 1 मई से 18 साल से ऊपर सभी लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

The number of vaccination released against Corona in the country has crossed 75 crores
The number of vaccination released against Corona in the country has crossed 75 crores
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : देश में फैली कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। सरकार के अनुसार एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें 18 वर्ष से ऊपर सभी आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए। इसलिए सरकार यह एलान कर रही है कि अब 18 साल से ऊपर सभी लोगों को एक मई से कोरोना का टीका लगाया जाए। [metaslider id="1461"] डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है कि देश के लोग अधिक से अधिक संख्या में कम से कम समय में वैक्सीन प्राप्त कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में करीब 90 करोड़ लोगों को टीका लग सकेगा। राज्यों को वैक्सीन खरीदने और बांटने की भी छूट दी जाएगी। वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां राज्यों को 50 प्रतिशत वैक्सीन दे सकेंगी। राज्य सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकेंगे। [metaslider id="5345"]   source link