अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन टैंक हुआ लीक; सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नासिक : कोरोना के कहर के बीच नासिक के अस्â€पताल से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। नासिक के जाकिर हुसैन नगरपालिका अस्पताल में ऑक्â€सीजन लीक होने से हडकंप मच गया। जिससे 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्â€पताल के एक ऑक्â€सीजन टैंकर में अचानक तेज मात्रा में ऑक्â€सीजन लीक होने लगी। जिसे देखते हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया।
[metaslider id="1461"]
नासिक के अस्â€पताल में ऑक्सीजन लीकेज की घटना पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्â€यमत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि जो हुआ वह काफी दुखद है। इस हादसे 22 लोगों की मौत हो गई, जो मन का काफी विचलित करने वाली है। मेरी प्रशासन से मांग है कि जरूरत अनुसार मरीजों को दूसरे अस्â€पतालों में स्थानांतरित किया जाए और उनकी हरसंभव मदद की जाये। हम इस दर्दनाक घटना की विस्तृत जांच की मांग करते हैं।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार लीकेज के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे से ठप पड़ी हुई है। जिससे वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई। घटना के समय अस्पताल में 171 मरीज भर्ती थे। ऑक्सीजन लीक होने के बाद से मरीजों की हालत बिगड़ने लगी और उन्â€हें तुरंत दूसरे दूसरे अस्â€पतालों में भर्ती करवाया गया।
[metaslider id="5345"]
source link