Skip to content

चिनाब नदी पर बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, मार्च में तैयार होने की उम्मीद

The world's highest rail bridge is being built on the Chenab river, expected to be ready in March
The world's highest rail bridge is being built on the Chenab river, expected to be ready in March
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] फ़िरोज़पुर /पंजाब : जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रेल पटरी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उधमपुर-बारामूला रेल सेक्शन पर 272 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जानी है, जबकि 161 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जा चुकी है। बाकी इलाकों में कार्य चल रहा है। कुल 37 पुलों में से 26 बड़े पुल और 11 छोटे पुल हैं। वर्तमान में 12 बड़े पुलों और 10 छोटे पुलों का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने दी। [metaslider id="9199"] चिनाब नदी पर बन रहा पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है, इसका कार्य प्रगति पर है।चिनाब पुल का 550 मीटर में से 516 मीटर कार्य पूरा हो चुका है और शेष 34 मीटर का कार्य ही बाकी है। इसे मार्च 2021 तक पूरा करने की उम्मीद है। [metaslider id="5345"]   source link