Skip to content

मेयर के कुत्ते ने DSP को काटा तो गार्ड की कर दी धुनाई, डीएसपी नामजद

The mayor's dog bitten the DSP
The mayor's dog bitten the DSP
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] पटियाला: थाना सिविल लाइन इलाके में आते 21 नंबर पुल स्थित कालोनी में सैर कर रहे डीएसपी को नगर निगम मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के पालतू कुत्ते ने काट दिया। इस पर मेयर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड व डीएसपी में बहस हो गई। इस दौरान डीएसपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर हाथ उठा दिया और उससे मारपीट की। गार्ड से गाली गलौज भी की गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गार्ड कुत्ते को कालोनी में घुमा रहा था। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए डीएसपी वीरवार दोपहर को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हुए। [metaslider id="9199"] इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। यह मामला मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के गार्ड हरचरन सिंह के बयानों पर डीएसपी के खिलाफ मारपीट करने का दर्ज हुआ है। जख्मी डीएसपी की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है। हरदीप सिंह जीआरपी पटियाला में बतौर डीएसपी तैनात हैं और उनकी रिहायश मेयर की रिहायश के नजदीक ही है। [metaslider id="5345"]   source link