Skip to content

पंजाब में काले जादू से टोना करने के शक में हुआ खूनी खेल, मचा हड़कंप

nangal-man-murdered-a-shopkeeper-in-suspected-of-witchcraft-in-bhanam-village
nangal-man-murdered-a-shopkeeper-in-suspected-of-witchcraft-in-bhanam-village
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नंगल : गांव भनाम में हार्डवेयर की दुकान करने वाले दुकानदार का सोमवार को तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित को मात्र 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार मुतक बलदेव सिंह की भनाम में एक दुकान है। जहां वह करियाना, सरिया, सीमेंट व हार्डवेयर आदि का काम करता था। आरोपित रविंद्र सिंह भी भनाम में ही काम करता है। आरोपित को शक था कि मृतक बलदेव सिंह उस पर काले जादू से टोना कर सकता है। [metaslider id="9199"] इस बात की रंजिश दिल में रखकर ही उसने 22 मार्च को तेजधार हथियार से बलदेव सिंह की छाती पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल नंगल में उपचार के लिए लाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें बनाईं।इसके बाद जांच के लिए बनाई गई पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपित रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात के लिए प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। [metaslider id="5345"]   source link