Skip to content

Lockdown : इस शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लगा पूर्ण लॉकडाउन , महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

lockdown-complete-lockdown-in-this-city-from-march-15-to-march-21-maharashtra-governments-big-announcement
lockdown-complete-lockdown-in-this-city-from-march-15-to-march-21-maharashtra-governments-big-announcement
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नागपुर : देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसमें पहले की तरह महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें कि नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,513 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद नागपुर शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 43 हजार 726 तक पहुंच गया है। अब तक यहां 4 हजार 877 लोगों की मौत भी दर्ज की जा चुकी है। [metaslider id="1461"]   source link