सिविल अस्पताल अमृतसर में चली गोलियां, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर ( अनिल ) : अमृतसर के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह 4:00 बजे मेडिको लीगल रिपोर्ट लेने आए दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। एक गोली अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डाक्टर भवनीत सिंह को जा लगी। भवनीत सिंह को तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जिस शख्स ने गोली चलाई थी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।
[metaslider id="9199"]
घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीसीपी परमिंदर सिंह व सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. चंद्रमोहन पहुंच गए। घटना के बाद डाक्टरों ने मेडिको लीगल का काम बंद कर दिया है। डाक्टरों ने यह भी चेतावनी दी है कि वे सोमवार से सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखेंगे।
[metaslider id="5345"]
source link