Skip to content

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत, संगीत जगत में शोक की लहर

famous-punjabi-singer-diljaan-dies-in-a-road-accident-near-amritsar
famous-punjabi-singer-diljaan-dies-in-a-road-accident-near-amritsar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] अमृतसर ( संतोख सिंह ): मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3.45 बजे हुआ। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे, दिलजान की अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। [metaslider id="9199"] दूसरी और उनकी अचानक मौत से संगीत जगत में भी शोक की लहर है। बताया जाता है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। अभी पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है . [metaslider id="5345"]   source link