Skip to content

जालंधर में कोरोना ब्लास्ट , 87 स्टूडेंट्स सहित 242 नए मामले आये सामने , 5 मौतें

More than 200 new corona patients reported in Jalandhar, 7 dead
More than 200 new corona patients reported in Jalandhar, 7 dead
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ): कोरोना वायरस ने एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए पॉजिटिव केस सामने आने से सेहत विभाग के अधिकारी सकते में हैं। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को पांच मरीजों की मौत दर्ज की गई है। नए मरीजों में पुलिस कर्मी व छात्र भी शामिल हैं। [metaslider id="9199"] ताजा मिले मामलों में सबसे ज्यादा 87 विद्यार्थी हैं। इसमें स्कूलों के स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं। फिल्लौर क्षेत्र से मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 22,134 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 716 तक पहुंच गई। राहत की बात है कि 43 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। [metaslider id="5345"]   source link