सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी क्रिकेटर हरभजन सिंह की तमिल फिल्म, टीजर हुआ लांच
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर ( सनी ): क्रिकेट जगत में टर्बनेटर के नाम से जाने जाते हरभजन सिंह ने फिल्मी दुनिया में पैर जमा रहे हैं। वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह अभी तमिल फिल्म फ्रेंडशिप में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है। फिल्म रिलीज होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। गत सोमवार को फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें हरभजन सिंह चमकदार ब्लू शर्ट, सफेद धोती व पटके में कूल नजर आ रहे हैं। वह इससे पहले पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा पंजाबी गीत भी गा चुके हैं।
[metaslider id="9199"]
हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म फ्रेंडशिप के टीजर को पोस्ट किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है और अपने कमेंट किए हैं। किसी ने सुपर लिखा है तो किसी ने तमिल इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया है। टीजर को तीन भाषाओं तमिल, तेलगू व हिंदी में रिलीज किया गया है।
[metaslider id="5345"]
source link