पंजाब में 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर टीचर्स व स्टूडेंट्स में असमंजस, नहीं मिला कोई लिखित आदेश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं, मगर आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर कोई भी बात स्पष्ट नहीं की गई है। पीएसईबी से आठवीं बोर्ड की परीक्षा 22 मार्च से ली जाएंगी और पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से चल रही हैं, जो 23 मार्च तक चलनी हैं। ऐसे में परीक्षाओं को लेकर शिक्षक ही नहीं अभिभावक और विद्यार्थियों में अमंझस की स्थिति बनी हुई है।
[metaslider id="9199"]
शिक्षा विभाग की तरफ से पहले ही दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करके एक-एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है, मगर पांचवीं और आठवीं के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया था। जिस वजह से पांचवीं की परीक्षाएं तो शुरू हो गई थी। अब एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने के आदेश से असमंझस की स्थिति बढ़ गई है, जिस वजह से शिक्षकों को निरंतर अभिभावकों के फोन काल आ रहे हैं कि स्कूल बंद हैं तो परीक्षाएं कैसें।
[metaslider id="5345"]
source link