Skip to content

पंजाब में भाजपा विधायक पर हमला, किसानों ने मारपीट कर कपड़े फाड़े

BJP MLA attacked in Punjab, farmers beat and tore clothes
BJP MLA attacked in Punjab, farmers beat and tore clothes
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] मुक्तसर साहिब : पंजाब के फाजिल्का जिला स्थित अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मुक्तसर के मलोट में किसानों ने हमला कर दिया। कुछ किसानों ने अरुण नारंग के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें लगभग नग्न कर दिया। भीड़ इकट्ठी हो जाने के कारण पुलिस को उन्हें बचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अरुण नारंग को सुरक्षित निकाला और एक दुकान के अंदर बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि नारंग प्रेस कांफ्रेंस कर लौट रहे थे। [metaslider id="9199"] बता दें, पंजाब में कृषि कानूनों के लेकर भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी किसान भाजपा नेताओं का विरोध जता चुके हैं, लेकिन आज विधायक के साथ जो घटना घटी वह बेहद चिंताजनक है। इससे पहले आज बरनाला में भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। [metaslider id="5345"]   source link