Skip to content

पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को मिलने बुलाया, फिर सहेलियों संग मिलकर की धुनाई

wife called husband to meet his girlfriend-than beating him
wife called husband to meet his girlfriend-than beating him
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बैतूल: मप्र के बैतूल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। आशिक मिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने अपने सहेलियों के साथ मिलकर एक कहानी रची। यहां अपने आशिक मिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ही प्रेमिका बनकर नाटक रचा। इसमें फंसकर जब पति कथित प्रेमिका से मिलने कलेक्ट्रोरेट पहुंचा तो सामने प्रेमिका नहीं, बल्कि उसकी पत्नी खड़ी मिली। इसके बाद पत्नी ने बेवफाई करने वाले पति की सहेलियों के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों को कोतवाली थाना लाकर समझाइश दी। [metaslider id="9199"] जिले के बिघवा गांव का बसंत उइके 2016 में हुई शादी के बाद से ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। दोनों के बीच विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। पत्नी को शक था कि उसका पति आशिक मिजाज है और युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। हकीकत जानने के लिए उसने ये सारा खेल रचा।   source link