source link
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 58 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
मुंबई ( अक्षय ): राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। बताया जाता है कि उन्हें थोड़ी देर पहले दिल का दौरा पड़ा और जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।
[metaslider id="9199"]
पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार के लिए मंगलवार का दिन एक और बड़ा आघात लेकर आया। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
[metaslider id="1461"]
रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।â€Â राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही।
source link
source link